वृश्चिक (Scorpio)

Month: 

नवंबर

इस महीने आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। आपके धार्मिक स्वभाव में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राएं या मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। बड़े लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आपके सम्बन्ध दूसरों के साथ सौहार्दपूर्ण होते है, जिससे आपको लाभ होगा, आप व्यवहारकुशल होने के कारण दूसरों का आपके प्रति आकर्षण बना रहेगा। इस महीने आय के अनेक स्रोत उत्पन्न होंगे। दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। कामकाज में लाभ होगा। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में वृद्धि देखने को मिलेगी, दाम्पत्य सुख भी अच्छा बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में हिस्सा लेंगे। बड़े-बुजुर्गों की तरफ से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। मित्रों की हर परिस्थिति में सहायता मिलेगी। इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। इस महीने संतान सुख की प्राप्ति होगी, पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल देखने को मिलेगा। पिता-पुत्र के रिश्ते में अनोखा प्यार और सौहार्द देखने को मिलेगा। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। इस महीने कारोबार ऊँचे लेवल तक पहुँच सकता है। यह महीना बहुत श्रेष्ठ रहेगा इस महीने आपको कोई उच्च दर्जे का सम्मान मिल सकता है। आपकी बोलने की शैली बहुत ही प्रभावशाली है जिसके कारण दूसरों पर आपका प्रभाव उत्तम रहेगा एवं आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र में भी आपके रिश्ते मजबूत होते है, जिसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। इस महीने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते निभाएंगे, परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में वृद्धि होगी। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति सुखद रहने वाली है। आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता से व्यापार-व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहनेवाला है तथा संतान की तरफ से भी प्रसन्नता हासिल होगी। इस महीने घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा।