मेष (Aries)

Month: 

नवंबर
आपको कर्म के क्षेत्र में लाभ का सुख हासिल होगा। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। शरीर में नवीन उर्जा का संचार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन उमदा रहेगा और संतान की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग उत्तम बना रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। दूसरों की भलाई एवं जनकल्याण के कार्यों के प्रति आपका झुकाव बनेगा और आपको उससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस महीने आपकी स्मरण शक्ति तीव्र होगी।आपको परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख और सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस महीने उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा उत्तम बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में धन लाभ हासिल होगा। विरोधी वर्ग पर हावी रहेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिया में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान सुख अच्छा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपकी अध्यापन अर्थात पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में रूचि बनेगी। इस महीने अपने कार्यों को सफल बनाने के लिए हर कोई आपकी मदद करेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से सफल होंगे। आप लेखन कार्यों में अपना नाम रोशन करेंगे, आपकी लेखन शैली बहुत ही उत्तम होगी। इस महीने आप सुख-सुविधा के साधनों के लिए धन खर्च करेंगे। आप मीठी वाणी का प्रयोग कर लोगों के साथ संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। घर में नन्हा मेहमान आने के संकेत मिल रहे है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। घूमने-फिरने से संबंधित यात्राओं में दिलचस्पी रहेगी। आपके पिता को इस महीने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में अच्छे हालात बने रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जनहित के कार्यों के प्रति आकर्षण बना रहेगा। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक सुख उत्तम दर्जे का मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।