मकर (Capricorn)

Month: 

नवंबर
आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी पाई जाती है।इस महीने मान-सम्मान बढेगा। पारिवारिक सुख मिला-जुला रहेगा। आप अपने कार्य की वजह से दूसरों के बीच प्रशंसा के पात्र बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में सफलता और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य को आप बड़े ही आसानी से पूरा करेंगे। आप दूसरों की भलाई और जन कल्याण के कार्यों में रूचि लेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध जुड़ेंगे। धार्मिक एवं ज्योतिष से संबंधित कार्यों में रूचि रहेगी। आप विपरीत स्थिति में भी अपना आपा नही खोएंगे । इस महीने घर-परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, जिससे आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। इस महीने आपको अच्छा लाभ होगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस माह आप ईश्वर भक्ति में लीन होंगे और आपकी धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। अपने सगे-संबंधी तथा भाई-बंधुओं से आपको सहायता मिलती रहेगी। इस महीने जो भी यात्रा आप करेंगे वो सुखद होगी। आपके द्वारा दूसरों की भलाई के कार्य होंगे। उच्च पदासीन लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। दुर्गा पूजन करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने अपने विरोधियों को परस्त क्र कर्मक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आप अपने अधीनस्थ लोगों पर अपने प्रभाव और अपनी व्यवहार कुशलता का सही इस्तेमाल करते हुए उनसे अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। छात्रों को शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य ज्र्र्वन सुखद रहेगा।