धनु (Sagittarius)

Month: 

नवंबर

इस महीने ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपके द्वारा नेक कार्य होंगे और आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य भी करेंगे। इस माह घूमने-फिरने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कर्म क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन और संतान सुख भी उत्तम बना रहेगा। दूसरों की सहायता हेतु आप सदा तैयार रहेंगे। आप कामकाज के चक्कर में अपने परिवार से दूर जा सकते है। आपको लोग अपना आइडियल मानेंगे तथा लोगों के बीच आपकी चर्चा होगी। इस महीने विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रयास सफल होगा। अपने कार्य को सही दिशा देने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां सुदृढ़ हो सकती हैं। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा हासिल होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंध बनेंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से किसी प्रकार के शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस महीने घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें सम्मिलित होने और प्रियजनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा बना रहेगा। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। आप मीठी वाणी का इस्तेमाल करते है जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी। कर्म क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इस महीने रूपए-पैसे की कमी नहीं होगी। भाग्य का साथ अच्छा मिलनेवाला है। जिस कार्य को आप अपने हाथ में लेंगे उस कार्य में आपको बरकत होगी। आपका ससुराल परिवार आपकी सहायता हेतु हमेशा तैयार रहेगा, उनके साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे होंगे। आप एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बने हुए है। आप छोटे-छोटे कामों से भी अच्छा लाभ हासिल करेंगे। इस माह आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है, कोई बीमारी आपको परेशान करेगी परन्तु समय पर सही दवा-दारू आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से बचायेगी। आप ज्योतिष में रूचि रखते है, जिसके कारण आप अपने भविष्य के बारे में जानने के उत्सुक होंगे। आप उसी कार्य को करने में अधिक दिलचस्पी लेंगे जिस कार्य से लोगों का भला होता है। इस महीने पढ़ाई-लिखाई के प्रति मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।