तुला (Libra)

Month: 

नवंबर
इस महीने अपने परिचित की मदद से तथा आपकी मेहनत से व्यवसाय में लाभ की स्थिति सुखद बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्य सोच-विचार कर किए गए है तो पूर्ण हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फलदायी होगी। किसी धर्मार्थ अथवा सार्वजनिक हित के कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका धन परिवार के संबंध में नेक कार्यों पर खर्च होगा। परिवार के बीच मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। खर्च अधिक होने के कारण आप धन के संबंध में थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थ लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके आगे परस्त होंगे। इस महीने आपके द्वारा व्यापार-व्यवसाय के संबंध में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी और संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। ईश्वर के प्रति श्रद्धा में वृद्धि होगी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। इस महीने पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा। क्रियात्मक कार्यों में मान-सम्मान का सुख हासिल होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यह महीना धार्मिक कार्यों को करने के लिए उत्तम समय होगा। आप बहुत ही दयालु होंगे, हमेशा आपकी रूचि दूसरों की भलाई करने वाले कार्यों में होगी। आप किसी भी काम को पूर्ण उत्साह के साथ करते है। यह महीना मान-सम्मान और प्रसिद्धी के लिए बेहतरीन है, आप हर क्षेत्र में अपना बेस्ट देंगे। आप धर्म के कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ सहयोग करेंगे। इस महीने कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। अपने सहकर्मी तथा अधीनस्थ लोगों का उत्तम सहयोग हासिल होगा। आप काम के प्रति जागरूक और गंभीर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।