कुंभ (Aquarius)

Month: 

नवंबर

इस महीने आप जिस किसी कार्य को कर रहे हैं उसमें सफल होंगे। आपके लिए शुभफलों की प्रधानता रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है । मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। ससुराल परिवार से शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस महीने आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यवसायी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कार्य क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के साथ-साथ समाज में भी सम्मान हासिल होगा। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे यात्राएं बहुत फायदेमंद रहेंगी। उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा, जिसके कारण मेहमानों से मिलने-जुलने से मन प्रसन्नचित रहेगा। यह महीना आपके लिए बहुत बढ़िया व्यतीत होनेवाला है। इस महीने स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के लोगों का सुख मिलेगा। मन की दुविधा कम होंगी। आपको अचानक धन-लाभ होगा। कर्म स्थान में आप अपना नाम लौकिक करेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी और समाज में आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। सरकारी क्षेत्र में लाभदायक फल प्राप्त होंगे। छात्र परीक्षाओ में सफल होंगे। घर के बड़ों की सहायता और सलाह जरुर लें। इस महीने कामकाज में सफलता मिलेगी, लाभ का सुख भी मिलेगा। पारिवारिक सुख सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। धन से संबंधित मामलों में शुभ समाचार प्राप्त होंगे तथा यात्राओं में लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। आपकी शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।