गुरु का मकर राशि मे प्रवेश एवं प्रभाव

Image: 

देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु अपनी नीच राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वहीं इस राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु इस राशि में अप्रैल 2021 तक रहेंगे। शनि मकर राशि में रहकर 29 सितंबर को वक्री से मार्गी हो चुके हैं। ग्रहों की इस प्रकार की स्थिति अपने साथ कई अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के परिणाम लाएगी। गुरु के मकर राशि में आने से कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ राशिओं के लिए कुछ परेशानी भी होगी।।गुरु के मकर राशि में आने से जहां लोगों के नौकरी में प्रमोशन के मौके बढ़ेंगे वहीं जो लोग कानूनी मामलों में फंसे हैं उन्हें न्याय मिलने का योग है। आपको बता दें कि आपकी कुंडली में अगर बृहस्पति सही दशा में बैठे हैं तो आपको जीवन में उन्नति के साथ धन वैभव मिलेगा। वहीं अगर बृहस्पति मजबूत स्थिति में नहीं हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यहां पढ़ें इस योग से किन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है...मेष राशिवालों को इस योग से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, धन के नए साधन, नौकरी में प्रमोशन के योग है।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला होगा, एक तरफ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि वालों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। मकर राशि वालों के भी कुछ अधूरे काम बनेंगे।
मीन राषि के लोगों की आय में इजाफा होगा और आपको मौके मिलेंगे, जिनके अनुसार लाभ उठाना आप पर निर्भर करता है।मेष : आजीविका की समस्या हो सकती है। धन की कमी से तनाव हो सकता है। सम्मान में कमी की आशंका है।
वृष : रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। पदोन्नति मिल सकती है।
मिथुन : यात्राओं में बहुत लाभ की अपेक्षा ना रखें। निवेश गलत जगह हो सकता है। परिजनों से विवाद से बचें।कर्क : विदेश यात्रा हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। पदोन्नति की संभावना है।
सिंह : शत्रुओं से कष्ट मिल सकता है। नौकरी छूटने का भय रहेगा और सेहत का ध्यान रखें।
कन्या : शुभ फलों में वृद्धि होगी। संतान सुख मिलेगा। राजकृपा प्राप्त होगी। विवाह के योग हैं।
तुला : रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। वाहन-मकान को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक : स्थान परिवर्तन हो सकता है। निकट संबंधियों से वियोग संभव। सेहत को लेकर सचेत रहें। धन संबंधी विवाद से बचें।
धनु : धन प्राप्त होगा। विद्वतापूर्ण वाणी के द्वारा कार्य में सफलता संभव। परिवार का सुख मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है।
मकर : देश या अपने स्थान से बाहर जाना हो सकता है। धन का व्यय बढ़ सकता है। निकट संबंधियों से शत्रुता की आशंका रहेगी।
कुम्भ : धन खोने का भय रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। खर्चा बढ़ सकता है। गलत निर्णय हो सकते हैं।
मीन : संतान सुख में वृद्धि संभव है। पदोन्नति मिल सकती है। पुरस्कार मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो
सकता है।